• Monday, 23 June 2025
इस जगह पर शान से लहरा रहा है 100 फीट ऊंचा तिरंगा, लोग ले रहे हैं सेल्फी

इस जगह पर शान से लहरा रहा है 100 फीट ऊंचा तिरंगा, लोग ले रहे हैं सेल्फी

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा में पहली बार 100 फीट ऊंचा तिरंगा शान से लहरा रहा है। यह तिरंगा शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर लहरा रहा है। रेलवे विभाग के द्वारा 100 फीट का तिरंगा रेलवे स्टेशन पर लहराया गया है। इस तिरंगे के साथ युवा लगातार सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर लगा रहे हैं।

DSKSITI - Large

दरअसल रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार किया जा रहा है । यहां नया भवन भी बन रहा है। इसी कड़ी में यहां तिरंगा झंडा लहराया गया है। 100 फीट ऊंचा तिरंगा जिले में पहली बार लगाया गया है। जिससे लोगों में उत्सुकता भी देखी जा रही है । इस संबंध में रेल विभाग के द्वारा मिली जानकारी में बताया गया है कि रेलवे के द्वारा सभी जगहों पर तिरंगा झंडा लहराए जा रहा है इसी कड़ी में यहां भी लगाया गया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like