• Wednesday, 25 November 2026
. ऋतुराज दूबे ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर शोध-प्रकाशन कर बनाया रिकॉर्ड

. ऋतुराज दूबे ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर शोध-प्रकाशन कर बनाया रिकॉर्ड

Vikas

डॉ. ऋतुराज दूबे ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर शोध-प्रकाशन कर बनाया रिकॉर्ड

 

शेखपुरा: मुंगेर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई रामाधीन कॉलेज, शेखपुरा के रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. ऋतुराज दूबे ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (मशीन लर्निंग) पर शोध-आलेख प्रकाशित कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उनका आलेख विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय जर्नल आर.एस.ई.आर. में प्रकाशित हुआ है, जिसका इंपैक्ट फैक्टर 16.3 है। यह उपलब्धि शेखपुरा, मुंगेर विश्वविद्यालय और पूरे बिहार राज्य के लिए गौरव का विषय है।

 

डॉ. दूबे ने अपने शोध में डीप यूटेक्टिक्स के ऊर्जा संधारण यंत्रों जैसे बैटरी और सुपर कैपेसिटर्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता को समझाया है। इस शोध को फास्ट-एस एफ-2023 में चयनित होने के बाद एस.एस. बोस राष्ट्रीय मौलिक विज्ञान केंद्र, कोलकाता में पूरा किया गया।

 

डॉ. दूबे ने सऊदी अरब, कोरिया, चीन, और भारत के आठ प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ सहयोग कर इस शोध को अंजाम दिया, जो अपने आप में एक और रिकॉर्ड है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, मुंगेर विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. श्यामा राय, और आर.डी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिवाकर कुमार को दिया है।

 

DSKSITI - Large

डॉ. दूबे की इस उपलब्धि पर आर.डी. कॉलेज के प्राचार्य, विश्वविद्यालय और कॉलेज के शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों, और पूर्व उपाध्यक्ष आकाश कश्यप ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज, मुंगेर विश्वविद्यालय और बिहार के लिए गर्व का क्षण है और इससे विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी।

 

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From