• Tuesday, 10 March 2026
खबर का असर: नो इंट्री में घुसे वाहनों पर जुर्माना

खबर का असर: नो इंट्री में घुसे वाहनों पर जुर्माना

Vikas

बरबीघा

बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र में नोइंट् के दौरान बड़े वाहनों के प्रवेश से लगने वाले जाम की खबर आपके अपने लोकप्रिया और भरोसेमंद न्यूज पोर्टल sheikhpuranews.com पर प्रकाशित करते ही पुलिस हरकत में आई और वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। पुलिस के हरकत में आते ही जाम की समस्या से भी राहत मिली। यह खबर सोमवार की सुबह लगाई गई थी।

DSKSITI - Large

जुर्माना की यह राशि चार ट्रैक्टरों पर लगाई गई और सभी से ₹8000 की वसूली की गई। जानकारी देते हुए पुलिस पदाधिकारी विनोद झा ने बताया कि नगर परिषद में जाम की समस्या को लेकर पुलिस के द्वारा अभियान चलाया गया और बगैर अनुमति के बीच घुसे हुए ट्रैक्टर को पकड़ा गया और जुर्माना वसूला गया। चार ट्रैक्टर से दो-दो की जुर्माना राशि वसूली की गई। छठ और दीपावली के त्यौहार को देखते हुए पुलिस के द्वारा सघन जुर्माना अभियान चलाया जाएगा। वाहनों के प्रवेश करने पर पकड़ कर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में सड़क निर्माण हो रहा है। जिससे सड़क पर आवागमन बाधित हुआ है। वैसे में नो इंट् में वाहनों के घुसने से जाम की समस्या में और बढ़ोतरी हो जाती है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like