• Friday, 19 April 2024
कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी में विवाद

कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी में विवाद

DSKSITI - Small

शेखपुरा

शेखपुरा जिला कांग्रेस पार्टी के नए जिला अध्यक्ष सुंदर साहनी को बनाए जाने के बाद पार्टी में जमकर विवाद शुरू हो गया। इस विवाद को पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राजो बाबू के पौत्र सत्यजीत कुमार के खेमे के द्वारा दिया जा रहा है। जबकि नए जिलाध्यक्ष के खेमे से पूर्व जिला अध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद ने भी मोर्चा खोल दिया है।

DSKSITI - Large

निवर्तमान जिलाध्यक्ष के खेमे ने आरोप लगाया कि नए बनाए गए जिला अध्यक्ष का पार्टी से कोई सरोकार नहीं रहा है। कभी भी वे पार्टी के किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं हुए हैं। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल पूरी तरह से टूट गया है। इसको लेकर सभी फोरम पर अपनी बात रखेंगे। संगठन से जुड़े लोगों ने इसे संगठन के लिए काम करने वालों को हतोत्साहित करने का कारण बताया है।

पार्टी को जागीर नहीं समझें

वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद भी मोर्चा खोल दिया और बोला कि पार्टी के कुछ लोग कांग्रेस आश्रम , आजाद हिंद आश्रम को अपने निजी जागीर की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं और वे इसे कभी खोना नहीं चाहते हैं। इसी को लेकर इस विवाद को हवा दी जा रही है। सुंदर सहनी पार्टी से जुड़े रहे हैं और इसीलिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के द्वारा उनको यह जिम्मेदारी दी गई है। सभी को मिलजुल कर पार्टी को संगठन को मजबूत करने में जुट जाना चाहिए ना कि इसी के विवाद में जुड़ जाना चाहिए जिससे पार्टी को नुकसान हो। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद राजो सिंह और कृष्णा शाही के दौर में भी पार्टी की गुटबाजी की वजह से पार्टी का नुकसान हुआ था कुछ लोग यही करना चाह रहे हैं।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From