• Thursday, 14 May 2026
पत्थर लदे ट्रक ने एक को रौंदा, मौके पर मौत: ट्रक में लगाई आग

पत्थर लदे ट्रक ने एक को रौंदा, मौके पर मौत: ट्रक में लगाई आग

Vikas

पत्थर लदे ट्रक ने एक को रौंदा, मौके पर मौत: ट्रक में लगाई आग 

 

शेखपुरा

पहाड़ से पत्थर लेकर निकलने वाले ट्रक मौत बनकर सड़कों पर दौड़ रहा। लगातार ट्रैकों की चपेट में आने से स्थानीय लोगों की जान जा रही है। ऐसे ही एक घटना में शेखपुरा जिले के मनकौल गांव के पास ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया।

 

 मौके पर ही साइकिल सवार की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में मृतक की पहचान मनकौल गांव निवासी 50 वर्षीय राजकुमार महतो के रूप में की गई । राजकुमार महतो मजदूरी का काम करते थे। 

 

ग्रामीणों से मिली सूचना में बताया गया कि राजकुमार महतो मजदूरी का काम करने के लिए साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे।

 

  इसी दौरान चांदी पहाड़ से आने वाले तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए और मौके पर ही कुचलकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। 

DSKSITI - Large

 

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। वही ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर भागने में सफल रहा। वही आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी जिसकी वजह से ट्रक जल गया।

 

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like