• Tuesday, 03 March 2026
गुरेरा के पास सड़क हादसे में युवक घायल, पुलिस की देखरेख में इलाज जारी

गुरेरा के पास सड़क हादसे में युवक घायल, पुलिस की देखरेख में इलाज जारी

Vikas

गुरेरा के पास सड़क हादसे में युवक घायल, पुलिस की देखरेख में इलाज जारी

 

शेखपुरा। देर रात कोरमा थाना क्षेत्र के गुरेरा के पास एक अज्ञात युवक की बाइक दुर्घटना हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को कोरमा थाना पुलिस की मदद से सदर अस्पताल, शेखपुरा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

 

घायल युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जो भी व्यक्ति युवक को पहचानते हों, वे तुरंत सदर अस्पताल, शेखपुरा पहुंचकर परिजनों को सूचना दें।

 

घटना की जानकारी देते हुए बेलोनी गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू राज मंडल ने बताया कि देर रात ग्रामीणों की नजर घायल पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को अस्पताल पहुंचाया।

 

DSKSITI - Large

बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी का नंबर लखीसराय जिले का है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है और परिजनों की तलाश की जा रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like