• Tuesday, 17 November 2026
सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर राम नरेश प्रसाद सिंह का निधन

सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर राम नरेश प्रसाद सिंह का निधन

Vikas

सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर राम नरेश प्रसाद सिंह का निधन

शेखपुरा : 

बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर राम नरेश प्रसाद सिंह (84) का गुरुवार, 12 नवंबर को बरबीघा प्रखंड के सरबा स्थित उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। उनके निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

स्वर्गीय सिंह बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत रहे। ग्रामीणों ने बताया कि अपने सेवाकाल में उन्होंने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। वे बिना किसी दाग के सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए थे। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भी उनका व्यक्तित्व अनुशासन, आपसी सद्भाव और सहयोग के लिए जाना जाता था। परिवार के सदस्यों को एकजुट रखने और उनकी उन्नति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वे अपने पीछे दो पुत्र विनोद एवं सुबोध, तीन पुत्रियां कंचन, संजन एवं वर्षा सहित पौत्र-पौत्रियों, नाती-नातिन और प्रपौत्रों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार की शाम छह बजे बाढ़ घाट पर किया गया। उनके निधन को परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बता

या गया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like