• Saturday, 17 October 2026
संत मेरीस स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता, कक्षा 10-बी ने मारी बाजी

संत मेरीस स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता, कक्षा 10-बी ने मारी बाजी

Vikas

संत मेरीस स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता, कक्षा 10-बी ने मारी बाजी

 

शेखपुरा। 

 

बरबीघा स्थित संत मेरीस इंग्लिश स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सामाजिक जागरूकता और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में कक्षा 10- बी ने प्रथम, 10- ए ने द्वितीय और 9- बी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यार्थियों ने महिला एवं बालिकाओं के मानवाधिकार, छठ पूजा, दुर्गा पूजा, दीपावली तथा मां सरस्वती की आकृतियों को आकर्षक रंगोली के माध्यम से उकेरा। निर्णायक मंडल में रोटरी क्लब शेखपुरा सेंट्रल के अध्यक्ष रोहित कुमार, सचिव संजय कुमार, डॉ. आनंद कुमार, रामाश्रय प्रसाद और अविनाश रंजन शामिल रहे।

 

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम में स्वप्निल शर्मा, ज्ञानेन्द्र सिंह, परिधि कुमारी, मानसी गुप्ता, नंदनी कुमारी और प्रकृति परी शामिल थीं। विद्यालय की निदेशक दीप्थी के.एस. ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि परीक्षा नियंत्रक मो. शब्बीर हुसैन ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

DSKSITI - Large

 

प्रधानाचार्य प्रिंस पी.जे. ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में रचनात्मकता, टीम भावना और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करती हैं। कार्यक्रम के संयोजक सतीश कुमार आर.एस. थे। मौके पर शिक्षक दीपेश के.एस., मिथुन के.एस. सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी

मौजूद रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like