• Sunday, 05 April 2026
शेखपुरा में करंट लगने की चार घटनाओं में एक महिला की मौत

शेखपुरा में करंट लगने की चार घटनाओं में एक महिला की मौत

Vikas

शेखपुरा में करंट लगने की चार घटनाओं में एक महिला की मौत

 

शेखपुरा:

 

रविवार को शेखपुरा जिले में अलग-अलग जगह पर करंट लगने की तीन घटनाएं घटी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। वहीं शनिवार की शाम भी करंट लगने की एक घटना में एक युवक जख्म हुआ। 

 

इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया की करंट लगने की घटना में सदर प्रखंड के बादशाहपुर गांव में 30 वर्षीय युवक मोनू कुमार जख्मी हो गया।

 युवक ने बताया कि वह बिजली के ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ रहा था तभी 

11 हजार क्षमता के बिजली के करंट की चपेट में आ गया । युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज किया जा रहा।

 

वहीं एक अन्य करंट लगने की घटना जिला मुख्यालय के श्याम सरोवर पार्क में घाटी। यहां बिहटा गांव निवासी मितेंद्र चौधरी करंट लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवा को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। 

 

DSKSITI - Large

युवक ने बताया कि वह वन विभाग के द्वारा संचालित श्याम सरोवर पार्क में मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान बिजली के तार के चपेट में आ गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति चिकित्सकों ने ठीक बताई है।

 

 

वहीं तीसरी बड़ी घटना जिले के अरियरी प्रखंड के पनढर गांव में हुई। यहां घर में बिजली के करंट लगने से 40 वर्षीय की रूबी देवी जख्मी हो गई। उसको इलाज के लिए निजी चिकित्सालय लाया गया जहां से रेफर करके सदर अस्पताल भेजा गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

 

वहीं चौथी घटना सदर के खंडपर शनिवार की शाम हुई।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like