नए राशन कार्ड के लिए आज से विशेष शिविर, पीडीएस दुकानों पर होगा लंबित ई-केवाईसी, पात्रता जांच के बाद मिलेगा कार्ड
नए राशन कार्ड के लिए आज से विशेष शिविर, पीडीएस दुकानों पर होगा लंबित ई-केवाईसी, पात्रता जांच के बाद मिलेगा कार्ड
शेखपुरा।
नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले लोगों का लंबित ई-केवाईसी पूरा कराने के लिए शनिवार से जिले की सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है।
इसको लेकर शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने समीक्षा बैठक कर प्रखंडवार लंबित आवेदनों की स्थिति जानी। उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को शिविरों का सुचारु संचालन करते हुए ई-केवाईसी का काम समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया।
ई-केवाईसी के बाद आवेदनों की जांच और पात्रता सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद योग्य आवेदकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। एसडीओ ने संबंधित आवेदकों से अपील की है कि वे शनिवार को अपनी पीडीएस दुकान पर पहुंचकर लंबित ई-केवाईसी पूरा करा लें।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!