• Wednesday, 25 November 2026
आईजेयू के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने शेखपुरा से पांच पत्रकार अमृतसर रवाना

आईजेयू के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने शेखपुरा से पांच पत्रकार अमृतसर रवाना

Vikas

आईजेयू के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने शेखपुरा से पांच पत्रकार अमृतसर रवाना

 शेखपुरा:
पंजाब के अमृतसर में आयोजित होने वाले इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन (आईजेयू) के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए शेखपुरा से पांच पत्रकारों का दल बुधवार की शाम रवाना हुआ। यह अधिवेशन 28, 29 और 30 नवंबर को पंजाब पत्रकार यूनियन के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
इसमें बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला महासचिव नवीन कुमार, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, कौशल किशोर, सूरज कुमार और मुन्ना कुमार शामिल हैं। सभी पत्रकार ट्रेन से अमृतसर के लिए रवाना हुए।
आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के 22 राज्यों के करीब 800 प्रतिनिधि, पत्रकार और यूनियन के पदाधिकारी शामिल होंगे। 29 नवंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा हरियाणा के परिवहन एवं कृषि मंत्री अनिल विज सहित दोनों राज्यों के कई मंत्री, विधायक और सांसद भी सम्मेलन में भाग लेंगे। अधिवेशन में पत्रकारों की समस्याओं, अधिकारों और पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like