मौसम का बदला मियाज : भारी कुहासा से लोग परेशान
मौसम का बदला मियाज : भारी कुहासा से लोग परेशान
शेखपुरा
गुरुवार को अचानक से जिले का माहौल बदल गया। मौसम में सुबह से ही कोहरा छाया रहा और देर तक कोहरे का असर देखा गया । इस वजह से जहां अचानक से ठंड बढ़ गई, वहीं लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गुरुवार की सुबह में ही कोहरा भीषण रहा । कुछ दूरी तक भी देखने में लोगों को परेशानी होने लगी । हालांकि इस तरह से कोहरे का अनुमान मौसम विभाग के द्वारा भी नहीं लगाया गया था परंतु कोहरा बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई।
हालांकि अभी तक भीषण ठंड का प्रकोप देखने को नहीं मिला है। दिन में कभी-कभी गर्मी भी रहती है परंतु जब कोहरा बढ़ा है तो ऐसे में लोगों को ठंड बढ़ने की भी चिंता होने लगी है।
बताया जाता है कि अचानक से कोहरा बढ़ने के का कारण प्रदूषण को भी माना जा सकता है । बता दें कि क्षेत्र में अभी aqi 200 के आसपास है। इस वजह से काफी प्रदूषण का बात मान जा रहा है। परंतु दीपावली का इस पर कोई असर नहीं था। अचानक से ठंड के मौसम के बदलने से कोहरा बढ़ने की बात कही जा रही है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!