• Wednesday, 18 November 2026
मुंडन कार्यक्रम में देवघर जा रहे तेज रफ्तार मारुति ने पोल में मारी टक्कर, महिला की मौत, कई जख्मी

मुंडन कार्यक्रम में देवघर जा रहे तेज रफ्तार मारुति ने पोल में मारी टक्कर, महिला की मौत, कई जख्मी

Vikas

मुंडन कार्यक्रम में देवघर जा रहे तेज रफ्तार मारुति ने पोल में मारी टक्कर, महिला की मौत, कई जख्मी

 

मुंडन कार्यक्रम में देवघर जा रहे थे 12 लोग, शेखपुरा के पानापुर निवासी भी हादसे में घायल

 

शेखपुरा। 

 

चेवाड़ा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। थाना से करीब 600 मीटर आगे एक तेज गति से जा रही मारुति की सात सीटर गाड़ी अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे पेड़ से टकराई और फिर बिजली के पोल में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

मृतका की पहचान वैशाली जिले के गरौल धानी निवासी हरिश्चन्द चौरसिया की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है। हादसे में अंजित चौरसिया, मथुरा चौरसिया, रेखा देवी, दिलखुश कुमार, रविराज कुमार, सुदामा कुमार, किरण कुमारी और नेहा कुमारी सहित अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में शेखपुरा जिले के घाट कुसुंभा प्रखंड अंतर्गत पानापुर गांव के निवासी भी शामिल हैं।

DSKSITI - Large

पानापुर निवासी मथुरा चौरसिया ने बताया कि परिवार के लोग दो गाड़ियों से बच्चे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने देवघर जा रहे थे। एक गाड़ी आगे निकल गई थी, जबकि दूसरी गाड़ी में 12 लोग सवार थे। इसी दौरान चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। चेवाड़ा के पास वाहन पहले पेड़ से टकराया और फिर बिजली के पोल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे में सुनीता देवी की मौत हो गई।

 

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji
मुंडन कार्यक्रम में देवघर जा रहे तेज रफ्तार मारुति ने पोल में मारी टक्कर, महिला की मौत, कई जख्मी

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like