• Friday, 20 November 2026
वर्चस्व की लड़ाई में गांव के फुदन यादव की कर दी थी हत्या, चार साल से था फरार

वर्चस्व की लड़ाई में गांव के फुदन यादव की कर दी थी हत्या, चार साल से था फरार

Vikas

वर्चस्व की लड़ाई में गांव के फुदन यादव की कर दी थी हत्या, चार साल से था फरार

 

15 हजार का इनामी बदमाश नंदन यादव गिरफ्तार, लखीसराय में छिपकर रह रहा था

 

शेखपुरा : 

 

शेखपुरा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में चार साल से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश नंदन यादव उर्फ नंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर 19 नवंबर को एसटीएफ की टीम ने उसे गिरफ्तार किया। आरोपित लखीसराय में छिपकर रह रहा था। वह शेखपुरा थाना क्षेत्र के पथलाफार गांव निवासी प्रभु यादव का पुत्र है।

 

पुलिस के अनुसार, गांव में वर्चस्व कायम करने की लड़ाई में नंदन यादव ने गांव के ही फुदन यादव की हत्या कर दी थी। इस मामले में वह मुख्य आरोपित था और करीब चार वर्षों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। न्यायालय से उसके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई के साथ लाल वारंट भी जारी किया गया था।

 

DSKSITI - Large

आरोपित के विरुद्ध शेखपुरा थाना में कांड संख्या 192/23 दर्ज है। इसमें हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस के अनुसार, उसका पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2022 के एक अन्य मामले में भी उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज है।

 

छापेमारी दल में शेखपुरा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, पुलिस पदाधिकारी धनंजय दास, सशस्त्र बल और एसटीएफ की टीम शामिल थी।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like