• Monday, 09 June 2025
चंद्रयान-3 की सफलता के लिए यज्ञ  का आयोजन

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए यज्ञ का आयोजन

stmarysbarbigha.edu.in/

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए यज्ञ  का आयोजन 

 
शेखपुरा 
 
पूरी दुनिया की नजर भारत के चंद्रायन तीन के सफलता पर टिकी हुई है। भारत भर में लोग चंद्रयान तीन की सफलता को लेकर तरह-तरह के कार्य को कर रहे हैं। ऐसे में कई लोगों के द्वारा यज्ञ हवन करके चंद्रयान-3 की सफलता की प्रार्थना की जा रही है।
 
 
शेखपुरा नगर में भी यह किया गया। बुधवार को शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के सकुनत मोहल्ला में यज्ञ हवन का आयोजन किया गया। इसका आयोजन बजरंग दल के गौ सेवा प्रमुख युगल बाबा के साथ-साथ अरविंद हरिओम, सामाजिक समरसता प्रमुख ललन पांडे, गौरी देवी इत्यादि की सहभागिता से किया गया। 
 
जानकारी देते हुए लोगों ने बताया कि पूरी दुनिया की नजर चंद्रयान-3 पर है और भारत का तिरंगा झंडा शान से आज लहराएगा। ईश्वर से चंद्रयान-3 की इसी सफलता को लेकर यज्ञ हवन करके प्रार्थना की गई है। राष्ट्रीय गौरव की यह बात है और इससे सभी लोगों में खुशी है।  धार्मिक आयोजन के माध्यम से सफलता की प्रार्थना की जा रही है।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From