• Wednesday, 08 October 2025
दो साल के पुत्र सहित महिला गायब, CCTV ने खोला राज

दो साल के पुत्र सहित महिला गायब, CCTV ने खोला राज

Vikas

दो साल के पुत्र सहित महिला गायब, CCTV ने खोला राज

शेखपुरा। 

शहर के कमिश्नरी बाजार मोहल्ले से दो वर्षीय पुत्र सहित एक विवाहिता के गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विवाहिता की मां मुन्नी देवी ने शुक्रवार को नगर थाना में पुत्री की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें विवाहिता के पति नवीन कुमार सहित परिवार के कुल 10 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पार्वती कुमारी की हत्या कर शव छुपा दिया गया तथा उसके बच्चे अनमोल कुमार को भी कहीं छिपा दिया गया।

उधर, मामले में सीसीटीवी से राज खुला है। एक बाइक पर महिला और उसके बच्चे को अचेत अवस्था में ले जाने का फुटेज भी मिला है।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी, विवाहिता के देवर छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अपर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी ने बताया कि बरबीघा शहर निवासी शंकर प्रसाद की पुत्री पार्वती कुमारी का विवाह 3 मई 2021 को शेखपुरा शहर के कमिश्नरी बाजार निवासी मनोहर राम के पुत्र नवीन कुमार से हुआ था। विवाहिता के पास दो वर्ष का एक पुत्र अनमोल कुमार है। वर्तमान में विवाहिता का मायके पक्ष दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है।

परिजनों को गुप्त सूचना मिली कि 9 सितंबर की रात पार्वती की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है। बच्चे को भी छिपा दिया गया है। सूचना पाकर परिजन गुरुवार शाम शेखपुरा पहुँचे तो घर पर ताला लगा मिला। इसके बाद उन्होंने नगर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर एएसआई पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like