• Tuesday, 23 December 2025
महिला ने एक साथ तीन बच्ची को दिया जन्म

महिला ने एक साथ तीन बच्ची को दिया जन्म

Vikas

महिला ने एक साथ तीन बच्ची को दिया जन्म

बरबीघा, शेखपुरा 

जिले के बरबीघा रेफरल अस्पताल में एक महिला ने एक साथ तीन बच्ची को जन्म दिया। महिला को इससे पहले भी तीन बेटी है।

 इसको लेकर अस्पताल में कौतूहल का विषय बन गया। तीन बच्ची को जन्म देने का यह मामला बरबीघा के मिर्जापुर गांव निवासी विश्वकर्मा मांझी की पत्नी सिताबो देवी से जुड़ा हुआ है।

 सिताबो देवी का उम्र 25 वर्ष बताया जा रहा है। अस्पताल प्रभारी डॉ फैसल अरशद ने जानकारी में बताया गया कि सिताबो देवी का प्रसव अस्पताल में सामान्य प्रसव कराया गया।

 जिसमें सिताबो देवी ने एक साथ तीन बच्ची को जन्म दिया। तीनों बच्ची सामान्य है। और तीनों बच्ची का वजन भी सामान्य है। तब भी सभी को चिकित्सकीय देख-रेख में रखा गया है। 

 

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like