• Monday, 09 June 2025
RCP SINGH से नीतीश कुमार क्यों हुए नाराज, मंत्री का खुलासा

RCP SINGH से नीतीश कुमार क्यों हुए नाराज, मंत्री का खुलासा

stmarysbarbigha.edu.in/

RCP SINGH से नीतीश कुमार क्यों हुए नाराज, मंत्री का खुलासा

News Desk

बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने जदयू के कभी राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे आरसीपी सिंह के बारे में बड़ा खुलासा कर दिया। उन्होंने उनके मंत्री पद बनने के बारे में स्पष्ट बात कही। साथ ही साथ कहा कि नीतीश जी की कृपा से वे दो बार राज्यसभा गए। बड़ा पद मिला और सम्मान भी मिला। वे खुद 5000 की भीड़ भी नहीं जुटा सकते। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि आरसीपी सिंह के वक्तव्य से स्पष्ट हो गया कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिना सहमति से ही केंद्र में मंत्री बने थे।

अशोक चौधरी के द्वारा पार्टी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया था। उसी जनता दरबार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में संवाददाताओं के द्वारा पूछे गए सवाल का वह जवाब दे रहे थे।

अशोक चौधरी ने स्पष्ट किया कि पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार है। इनके अलावा पार्टी का कोई नेता नहीं है। नीतीश जी जिस पर कृपा करते हैं वे फलते फूलते हैं जिनसे उनकी कृपा हट जाती है वह जमीन पर आ जाता है। इसलिए कोई यह कहता है कि वह नेता है तो गलत है। आरसीपी सिंह 5000 की भीड़ भी नहीं जुटा सकते।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From