 
                        
        मन्नत नहीं हुई पूरी तो महिला ने कहा रामधुनि अनुष्ठान का चंदा करो वापस
 
            
                मन्नत नहीं हुई पूरी तो महिला ने कहा रामधुनि अनुष्ठान का चंदा करो वापस
शेखपुरा
शेखपुरा जिले में नगर क्षेत्र में एक महिला अधिकारी के द्वारा अपने पति से संबंध ठीक नहीं रहने की वजह से नगर में होने वाले रामधुनी में ₹30000 का चंदा दिया गया। उसमें मन्नत मांगी गई कि पति से संबंध ठीक हो जाए । अनुष्ठान के बाद भी महिला का पति से संबंध ठीक नहीं हुआ तो महिला ने रामधुनी के आयोजन से अपने पैसे वापस करने के लिए झगड़ा शुरू कर दिया गया।
जिला में पदस्थापित प्रखंड स्तर की एक महिला अधिकारी द्वारा धार्मिक अनुष्ठान में दिए चंदा का मामला पुलिस तक पहुंच गया है। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने दोनों पक्षों धार्मिक अनुष्ठान कराने वाले और चंदा देने वाली उक्त महिला अधिकारी के बीच सुलह कराकर मामला समाप्त कराया। यह मामला पिछले वर्ष शेखपुरा नगर क्षेत्र के खांड पर स्थित पहाड़ पर हुए रामधुनी से संबंधित है।
आयोजन समिति के सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू कुमार ने बताया पिछले वर्ष मोहल्ले में हुए उक्त अनुष्ठान में एक महिला अधिकारी ने अपनी स्वेच्छा से 30 हजार रुपया का चंदा दिया था।
 
                                
                                
                                                खांडपर ही किराए के मकान में रहने वाली उक्त महिला अधिकारी को अपने पति से संबंध खराब है।
महिला इस आशा के साथ रामधुनी में मोटा चंदा दिया था कि पति से मधुर संबंध स्थापित हो जाएगा। मगर कई महीने बाद भी पति से उनका संबंध मधुर नहीं हुआ तो वह आयोजन के लोगों से चंदा का पैसा मांगने लगी।
पिछले पन्द्रह से चल रहा यह विवाद आयोजन समिति की पहल से पुलिस के समक्ष पहुंचा तब सोमवार को दोनों पक्षों को बुलाकर, समझा कर इसका अंत किया गया। उक्त महिला अधिकारी ने चंदे का रुपया वापस मांगने का दावा छोड़ दिया। बता दें पहाड़ पर प्रत्येक वर्ष सावन महीने में रामधुनी होती है।
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            