• Monday, 09 June 2025
पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, तापमान में गिरावट

पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, तापमान में गिरावट

stmarysbarbigha.edu.in/

पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, तापमन में गिरावट

शेखपुरा

पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है। रविवार से ही कनकनी में बढ़ोतरी हुई है । रविवार की शाम से लोग घरों में दुबक लगे हैं। सोमवार की सुबह में भी कनकनी में भारी वृद्धि देखी गई। सोमवार की सुबह तापमान 7 डिग्री देखा गया। 7 डिग्री तापमान गिरने से ठंड से लोग परेशान हो गए हैं। हालांकि दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में तापमान गिरना तय माना जाता है।

इसी हिसाब से प्रशासनिक महकमे के द्वारा तैयारी भी की जाती है । तापमान 7 डिग्री तक पहुंचने पर इसे शीतलहर भी माना जाता है। सरकारी शिक्षा विभाग के द्वारा जारी किए गए पत्र में 7 डिग्री से नीचे तापमान गिरने पर स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया है। अब जबकि 7 डिग्री तापमान गिर गया है तो जिला शिक्षा पदाधिकारी किस तरह का आदेश जारी करते हैं यह उन पर निर्भर है।

इस पूरे सप्ताह तापमान नीचे ही रहने का अनुमान इंटरनेट तापमान मापी वेबसाइट पर जारी किया गया है।

नगर में होगा अलाव की व्यवस्था

तापमान गिरने और कनकनी बढ़ने को लेकर नगर में अलाव की व्यवस्था करने की तैयारी प्रशासन के द्वारा कर ली गई है। ठंड बढ़ने पर नगर परिषद विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था प्रत्येक वर्ष करता है । इस वर्ष भी इस तरह की तैयारी कर ली गई है।

ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण नहीं

DSKSITI - Large

ठंड से बचने के लिए प्रखंड स्तर पर प्रशासनिक मकानों के द्वारा गरीबों के बीच कंबल वितरण करने की प्रक्रिया होती है। हालांकि इस साल अभी तक इसकी कोई तैयारी नजर नहीं आ रही हैं। ठंड गिरने से लोग परेशान हैं। गरीबों को परेशानी बढ़ गई है। परंतु अभी तक कंबल का वितरण नहीं किया गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From