• Monday, 09 June 2025
बिहार केसरी की प्रतिमा स्थल के रख रखाव की उठी आवाज

बिहार केसरी की प्रतिमा स्थल के रख रखाव की उठी आवाज

stmarysbarbigha.edu.in/

बिहार केसरी की प्रतिमा स्थल के रख रखाव की उठी आवाज

 

बरबीघा, शेखपुरा 

 

महापुरुषों की सुध लीजिए

 

बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह की जन्म भूमि माउर , बरबीघा है। उनकी जन्म भूमि पर तत्कालीन स्थानीय विधायक अशोक चौधरी ने उनकी आदम कद प्रतिमा लगाई थी। एनएच निर्माण के क्रम में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता की मांग पर डीएम इनायत खान की पहल से प्रतिमा स्थल का नवनिर्माण कर सुसज्जित किया गया। आज यह प्रतिमा स्थल जीर्ण शीर्ण हो रहा। 

इसके स्टील की रेलिंग आधा उखाड़ कर नगर परिषद के द्वारा हटाया गया। इसे बनाने की पहल नहीं की गई। इसकी दीवारों को भी अब नुकसान हो रहा है। वाहनों के टक्कर से क्षतिग्रस्त किया जा रहा है परंतु इसके रखरखाव के लिए कोई आगे नहीं आ रहा।

 

 स्थिति यह है कि स्टील रेलिंग इतना खतरनाक है कि कोई बाइक सवार इसकी चपेट में आने पर उसकी जान भी जा सकती है।

 

 इस तरह की गंभीर स्थिति पर भी प्रशासन और सामाजिक लोग चुप हैं। 

 

DSKSITI - Large

हालांकि अब चुनाव का साल आने वाला है। बिहार केसरी चुनाव साल में सबको याद आते ही हैं।

 

 इस बार भी ऐसा होगा। जब चुनाव नहीं रहता तब उनके जन्म भूमि पर उनको नमन करने वाले कुछ स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ही होते हैं परंतु चुनाव के समय में बड़े-बड़े नेता और धनिक लोग बिहार केसरी को नमन करके अपने वोट बैंक की राजनीति शुरू करते हैं ।

 

शायद इस बार भी ऐसा ही हो। बिहार केसरी के जन्म भूमि पर बड़े-बड़े नेता, सामाजिक कार्यकर्ता वोट बैंक की राजनीति में जन्मभूमि पर मेला लगा सकते हैं। पद यात्रा निकालेंगे। भारत रत्न की मांग करेंगे परंतु उनकी प्रतिमा के रखरखाव में कोई पहल नहीं की जाएगी । यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

हालांकि इस संबंध में नगर परिषद के पूर्व सभापति एवं वर्तमान स्थाई सशक्त समिति सदस्य रोशन कुमार ने बताया की इसका निर्माण नगर परिषद द्वारा किया जायेगा। 21 अक्टूबर से पहले सब हो जाएगा।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From