 
                        
        गरीबों का अनाज खाने वाला डीलर धराया तो पोक्सो एक्ट के तहत दो गिरफ्तार
 
            
                गरीबों का अनाज खाने वाला डीलर धराया तो पोक्सो एक्ट के तहत दो गिरफ्तार
चेवाड़ा
चेवाड़ा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दो अलग-अलग मामले में रविवार को यह गिरफ्तारी की गई। इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि प्रखंड के करंडे थाना पुलिस ने धारी गांव में छापेमारी की और गरीबों के राशन में घोटाला करने वाले डीलर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार डीलर की पहचान हजारी साव के रूप में की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा गरीबों के राशन के गबन करने को लेकर यह प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी जिसके बाद से पुलिस डीलर को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया गया। उधर, पोक्सो एक्ट के तहत दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी बरारी गांव से की गई। पुलिस ने बताया कि दोनों फरार आरोपी पोक्सो एक्ट में नामजद थे। जिसके बाद चेवाड़ा थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने गुप्त रूप से मिली सूचना पर छापेमारी की और रामाश्रय मांझी तथा बाल्मीकि मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            