
शेखपुरा में परिवहन मंत्री शीला मंडल ने तिरंगा फहराया, जिले में गणतंत्र दिवस की धूम

शेखपुरा में परिवहन मंत्री शीला मंडल ने तिरंगा फहराया, जिले में गणतंत्र दिवस की धूम
शेखपुरा
शेखपुरा में गणतंत्र दिवस की धूम चारों ओर रही। गणतंत्र दिवस पर कोहरे की चादर भी फैली हुई रही। फिर भी लोगों में उल्लास की कमी नहीं रही। सरकारी, गैर सरकारियों संगठनों के द्वारा तिरंगा फहराया गया। इसको लेकर कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। शेखपुरा में जिला के प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के परिवहन मंत्री शीला मंडल के द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया।
झंडे को सलामी दी गई। इस दौरान शेखपुरा के जिला अधिकारी जे प्रियदर्शिनी, एसपी कार्तिकेय शर्मा, डीडीसी अरुण झा , शेखपुरा के राष्ट्रीय जनता दल के विधायक विजय सम्राट, शेखपुरा जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला देवी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद सिंहा मौजूद रहे ।

सभी ने झंडे को सलामी दी। इससे पहले परिवहन मंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा परेड ग्राउंड में जवानों के मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। जवानों ने उन्हें सलामी दी।




Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!