• Monday, 09 June 2025
प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए मनचले युवक ने दूल्हे पर फेंका तेजाब

प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए मनचले युवक ने दूल्हे पर फेंका तेजाब

stmarysbarbigha.edu.in/

प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए मनचले युवक ने दूल्हे पर फेंका तेजाब

शेखपुरा

एक तरफा प्रेम में गांव के ही युवक ने अपनी प्रेमिका की शादी को रुकवाने के लिए दूल्हे पर तेजाब से हमला कर दिया। इस हमला में दूल्हा जख्मी हो गया और उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बारात बगैर दुल्हन के ही वापस लौट गई। हालांकि अगले दिन दूल्हे ने फिर उदारता दिखाई और दुल्हन के गांव पहुंचकर शादी रचाई और दुल्हन को लेकर घर आया।

यह मामला शेखपुरा थाना क्षेत्र के भदौस गांव से जुड़ा हुआ है। लड़की लखीसराय जिले के ककड़ौरी गांव निवासी है। जानकारी देते हुए नरेश केवट के पुत्र विपिन कुमार ने बताया कि उसकी शादी मंगलवार को लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र के ककड़ौरी गांव निवासी खुशबू कुमारी से होनी थी। समय पर वे लोग बरात ले के पहुंचे। वहां बारातियों का स्वागत गांव के युवक के द्वारा किया जा रहा था। तभी मिथुन कुमार नामक एक युवक पानी पिलाने के बहाने आया और उस पर पीछे से तेजाब फेंक दिया और भाग गया। बचने के क्रम में वह तेजाब से झुलस गया। तत्काल सभी लोग उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज किया गया। बगैर दुल्हन के ही बारात लौट गई। बाद में युवक के विरुद्ध प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई गई। युवक गांव का ही मनचला मिथुन कुमार था। वहीं मंगलवार को फिर से लड़की के गांव जाकर शादी रचाई और दुल्हन को लेकर वह घर आया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From