• Monday, 09 June 2025
हारे मुखिया समर्थक ने जीते मुखिया समर्थक को मार दी गोली

हारे मुखिया समर्थक ने जीते मुखिया समर्थक को मार दी गोली

stmarysbarbigha.edu.in/

हारे मुखिया समर्थक ने जीते मुखिया समर्थक को मार दी गोली

शेखपुरा

शेखपुरा पश्चिमी क्षेत्र के चुनाव परिणाम सबसे पहले मेहुस पंचायत का आया। यहां जयराम सिंह मुखिया ने निवर्तमान मुखिया चितरंजन सिंह को पराजित कर दिया। वही जीत के जश्न में शाम होते-होते बड़ी खलल हो गई और एक युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक को पेट में लगी है और गंभीर अवस्था में युवक को पटना ले जाया जा रहा है । युवक की पहचान फाटो सिंह के भाई बबलू कुमार के रूप में की गई । वही गोली मारने का आरोप पड़ोसी युवक पर ही लगा है।

इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि बबलू कुमार घर के पास जीत का जश्न मना रहा था। इसी बीच विवाद हो गया। इसी विवाद में पड़ोसी युवक ने गोली चला दी। गोली बबलू कुमार के पेट में लग गई। गंभीर अवस्था में वह घायल हो गया। जिसे परिवार वालों के सहयोग से बरबीघा लाया गया एवं यहां गंभीर स्थिति देखते हुए पटना ले जाने के चिकित्सक ने सलाह दी। घायल पटना ले जाया जा रहा है।

वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष विनोद कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि जीत के जश्न में गोलीबारी की घटना हुई है। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची । घर से एक पिस्तौल और तीन गोली का खोखा बरामद किया गया है। बता दें कि सोमवार की शाम में भी गांव में गोलीबारी की घटना घटी थी। जिसको समझा कर खत्म करा दिया गया था। वही शाम में दो समर्थक आपस में भिड़ गए और गोलीबारी घटना में एक युवक की स्थिति गंभीर हो गई है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like