• Monday, 09 February 2026
बर्थडे पार्टी में बज रहा था डीजे , नाचने लगे बच्चे तो चलने लगी लाठी

बर्थडे पार्टी में बज रहा था डीजे , नाचने लगे बच्चे तो चलने लगी लाठी

Vikas

बर्थडे पार्टी में बज रहा था डीजे , नाचने लगे बच्चे तो चलने लगी लाठी

शेखपुरा

शेखपुरा जिले के बेलछी गांव में डीजे बजाया जा रहा था। बर्थडे पार्टी में डीजे का आयोजन था। इसी डीजे पार्टी में जब बच्चे नाचने लगे तो बड़ों को गुस्सा आ गया और बच्चे की पिटाई कर दी। बच्चे की जब पिटाई हुई तो फिर बड़ों के बीच झगड़ा बढ़ गया और दोनों तरफ से लाठियां चलने लगी।

इसमें कई लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया । कई लोगों का इसमें सर फट गया। पीड़ित लोगों ने बताया कि गांव में हरेराम के नाती का जन्मदिन मनाया जा रहा था । इसी में छोटा बच्चा डीजे गाने पर नाचने लगा। जिसमें विरोध करने पर बच्चे की पिटाई कर दी गई । पिटाई का मामला बढ़ा तो दोनों तरफ से लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया। बच्चे के साथ मारपीट करने वालों ने में मुन्ना पासवान, संजय पासवान, बाल्मीकि पासवान इत्यादि का नाम सामने आ रहा है। इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From