• Monday, 09 June 2025
रामनवमी शोभा यात्रा में जय श्री राम के जयकारे से गूंजा नगर

रामनवमी शोभा यात्रा में जय श्री राम के जयकारे से गूंजा नगर

stmarysbarbigha.edu.in/
 रामनवमी शोभा यात्रा में जय श्री राम के जयकारे से गूंजा नगर 
 
बरबीघा, शेखपुरा
 
राम नवमी के अवसर पर बरबीघा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा का आयोजन हिंदू स्वाभिमान मंच के द्वारा किया गया था। यात्रा की शुरुआत बरबीघा नगर के महादेव गंज से मंदिर से की गई। नगर में भ्रमण करते हुए यात्रा में शामिल लोगों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए।
 
हिंदू स्वाभिमान मंच के द्वारा इसका आयोजन किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी रही। मुख्य मार्गों से होते हुए थाना चौक (लाला बाबू चौक) पर शोभायात्रा पहुंचे जहां भारी भीड़ उमड़ गई। लोग लोड स्पीकर पर बजते जय श्रीराम के नारों के साथ जयकारा लगाते देखे गए।
 
 
 
वहीं रामनवमी के अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों में हनुमान जी की पूजा की गई और ध्वजा भी फहराया गया।  मौके पर  सौरभ आर्य, विशाल सिन्हा, मनोज कुमार,  गौतम कुमार , सूरज चंद्रवंशी, सुशांत कुमार, मुकुल यादव ,  अजय यादव इत्यादि की उपस्थिति रही।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From