• Thursday, 09 May 2024
बाइक चोर गिरोह के विवाद में युवक को मारी गोली..दुनाली ने चलाई गोली

बाइक चोर गिरोह के विवाद में युवक को मारी गोली..दुनाली ने चलाई गोली

DSKSITI - Small

बाइक चोर गिरोह के विवाद ने युवक को मारी गोली..दुनाली ने चलाई गोली

 

 बरबीघा, शेखपुरा

 

 बरबीघा प्रखंड के जयरामपुर थाना क्षेत्र में चोरी का बाइक बेचने खरीदने के मामले में हुए विवाद के बीच एक युवक को गोली मारी गई। जिसमें युवक को 2 गोली लगी है । घायल युवक नालंदा जिला के सारे थाना क्षेत्र अंबाबिघा अंतर्गत राजेश चौधरी है। गोली मारने का आरोप जयरामपुर थाना के नरसिंहपुर निवासी नवसागर राम के पुत्र राज राम तथा एक अन्य युवक दुनाली पर लगा है।

 

 इस पूरे मामले में मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि राजेश चौधरी 45000 रूपये में एक अपाचे बाइक चोरी का खरीदा था ।

 

एक साल पहले चोरी की बाइक खरीदने के मामले में पुलिस ने उसे पकड़ कर जेल भेज दी। राजेश चौधरी के द्वारा राज राम से चोरी का बाइक खरीदने की बात पुलिस में स्वीकार की थी । इसमें राज राम को जेल हो गया।

 

इसी बात से राजेश चौधरी से राज राम नाराज था और इसी नाराजगी को लेकर लगातार दोनों के बीच वाद-विवाद हो रहा था। पहले भी मारपीट की घटना हुई थी। वहीं शनिवार की शाम राजेश चौधरी के जीजा रुदल चौधरी के द्वारा संचालित ताड़ी और देसी शराब की दुकान पर विवाद हुआ और मारपीट की घटना हुई। देसी दारू बेचने के मामले में रुदल चौधरी को पुलिस ने कई बार गिरफ्तार कर जेल भेजी है।

 

DSKSITI - Large

वहीं राज राम और दोनाली राम के द्वारा राजेश चौधरी को गोली मारी गई। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

 

 उसे बरबीघा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे पावापुरी मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया । घायल युवक को एक गोली पंजरा में तथा एक गोली हाथ में लगी है। घायल युवक को खतरे से बाहर बताया गया है। उधर, इस पूरे मामले में रुदल चौधरी के दुकान पर तारी और दारु पीने को लेकर विवाद से ही जोड़ा जा रहा है।

 

 वहीं से हुए विवाद में पुराने विवाद को जोड़कर गोलीबारी की घटना हुई है। जिसमें राजेश चौधरी को गोली लगने की बात बताई जा रही है। वहीं इस मामले में थाना अध्यक्ष मनोज झा ने बताया कि गोली लगने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई है। युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस पावापुरी मेडिकल अस्पताल के लिए रवाना हो गई है। युवक का फर्द बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From