• Thursday, 16 October 2025
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल ने शेखपुरा के मंदिरों में की पूजा

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल ने शेखपुरा के मंदिरों में की पूजा

Vikas

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल ने शेखपुरा के मंदिरों में की पूजा

 

शेखपुरा

 

गुरुवार की सुबह बरबीघा के सामस स्थित उत्तर भारत के  तिरुपति कहे जाने वाले विष्णु धाम मंदिर एवं महाभारत कालीन शेखपुरा के गिरिहिंडा पहाड़ स्थित बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर में देश के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल ने पूजा अर्चना की।

न्यायाधीश का स्वागत करते मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉक्टर कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह

शेखपुरा के बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर में स्थानीय न्यायिक सेवा के अधिकारियों के द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश का स्वागत किया गया। कामेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद न्यायाधीश ने स्थानीय न्यायिक सेवा के अधिकारियों और प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों से बातचीत भी की।

 

कामेश्वर नाथ मंदिर में न्यायाधीश का स्वागत करते शेखपुरा न्यायालय के अधिकारी

DSKSITI - Large

उधर बरबीघा में उनके आने से पूर्व इलाके भर में पुलिस बंदोवस्ती के साथ जिला के आलाधिकारी सहित जिला न्यायाधीश भी मंदिर में उपस्थित थे। पूर्व सिविल सर्जन सह विष्णु धाम मंदिर के अध्यक्ष डॉक्टर कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने जस्टिस करोल का स्वागत साल देकर किया । यहां शेखपुरा के पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी भी सुरक्षा में उपस्थित रहे।

 

वहीं न्यायाधीश ने पूजा की पारंपरिक परिधान धोती पहन कर भगवान विष्णु की पूजा की अर्चना की। संजय करोल पूर्व में पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद पर रहते हुए वर्ष 2022 में भी पूजा करने यहाँ पहुंचे थे।

 

जिसके कुछ ही महीने बाद उन्हें धनंजय बाई चंद्रचूड़ की अनुशंषा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सर्वोच्च न्यायायल के लिए नियुक्त किया था। वे हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं एवं पटना उच्च न्यायालय सहित वे हिमाचल और त्रिपुरा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रुप में रह चुके हैं। 

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like