• Monday, 09 February 2026
बिहार की बेटी अंकिता कर्नाटक में बनी स्टेट टॉपर

बिहार की बेटी अंकिता कर्नाटक में बनी स्टेट टॉपर

Vikas

शेखपुरा

बिहार के शेखपुरा जिले की बेटी अंकिता शर्मा कर्नाटक में स्टेट टॉपर बनी। वह शेखपुरा जिले के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी पेशे से प्रोफेसर अरुण कुमार की पुत्री है।

जानकारी देते हुए उनके पिता ने बताया कि अंकिता शर्मा कर्नाटक के हुबली में कानून की पढ़ाई करती है और स्टेट टॉपर होने पर कर्नाटक के संसदीय कार्य मंत्री जेसी मधुर स्वामी के द्वारा उसे सम्मानित किया गया है।

DSKSITI - Large

कर्नाटक लॉ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उसको यह सम्मान दिया गया है। अंकिता शर्मा प्रख्यात अधिवक्ता विनोद कुमार की भतीजी बताई जा रही है। 5 वर्षीय कोर्स में सफलता हासिल किया है। मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई भागलपुर से पूरी हुई है। वह न्यायिक सेवा में जाने के लिए यह पढ़ाई कर रही है। अंकिता के इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From