• Monday, 09 June 2025
इतना दर्दनाक: बेटी के यहां से लौट रहे थे और हादसे में हो गई मौत 

इतना दर्दनाक: बेटी के यहां से लौट रहे थे और हादसे में हो गई मौत 

stmarysbarbigha.edu.in/
शेखोपुरसराय
शेखोपुरसराय बरबीघा रोड में डाेवाडीह गांव के पास रविवार की दोपहर अपनी बेटी के यहां से लौट रहे ई रिक्शा पर सवार व्यक्ति को  वाहन ने टक्कर मार दी । इस टक्कर में वह जख्मी हो गए। उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बरबीघा के मिल्कीचक गांव निवासी मसूदन पासवान के रूप में की गई।
मिली जानकारी में बताया गया कि वह अस्थाना गांव अपनी बेटी के यहां गए हुए थे। बेटी को मिलकर  लौट रहे थे और ई रिक्शा पर सवार थे। तभी वाहन ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में अस्थाना गांव निवासी उनके रिश्तेदार कमला देवी और वह जख्मी हो गए। गंभीर अवस्था में घायल मसूदन पासवान को शेखोपुर सराय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया।वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From