• Friday, 14 March 2025
शेखपुरा की बेटी प्रतिभा भारती ने राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक जीतकर किया जिले का नाम रौशन

शेखपुरा की बेटी प्रतिभा भारती ने राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक जीतकर किया जिले का नाम रौशन

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा की बेटी प्रतिभा भारती ने राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक जीतकर किया जिले का नाम रौशन

 

शेखपुरा:

शेखोपुरसराय प्रखंड के डोवाडीह गांव की बेटी प्रतिभा भारती ने राष्ट्रीय खेलों के आधुनिक पंचक्रीड़ा में कांस्य पदक जीतकर बिहार और शेखपुरा जिले का नाम रौशन किया है। यह उपलब्धि उन्होंने उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों (28 जनवरी - 14 फरवरी) में हासिल की।  

 

प्रतिभा भारती सुधीर कुमार की पुत्री हैं और आर. लाल कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। उनके पिता ने बताया कि बचपन से ही प्रतिभा को खेलों में विशेष रुचि रही है। उन्होंने जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन किया है। इससे पहले, उन्होंने आधुनिक पंचक्रीड़ा लेजर दौड़ राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था।  

 

DSKSITI - Large

प्रतिभा की इस सफलता पर जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला देवी, चरूआवा अध्यक्ष पीयूष कुमार तथा सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like