• Monday, 09 June 2025
मछली लादे पिकअप लूट कांड का उद्भेदन, एक अपराधी गिरफ्तार

मछली लादे पिकअप लूट कांड का उद्भेदन, एक अपराधी गिरफ्तार

stmarysbarbigha.edu.in/
शेखपुरा
पुलिस ने  मछली लदे पिकअप वाहन के लूट कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लूट कांड की घटना सितंबर माह में घटी थी। इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया है कि पावापुरी से मछली लाद कर आने के क्रम में अरियरी के रेलवे क्रोसिंग के पास पिस्तौल के दम पर तीन अपराधियों ने मछली लादे पिकअप को लूट लिया।
उसे वारिसलीगंज के बासोचक में जाकर दूसरी पिक अप पर लोड कर दिया। इसी दौरान पकरीबरामा में मछली बेचते हुए संदिग्ध अवस्था में चालक को गिरफ्तार किया गया। जिसके पूछताछ के आधार पर वारसलीगंज के चांदोपुर निवासी ऋषभ कुमार का नाम लूट कांड में सामने आया। पुलिस ने मंगलवार को उसे गांव से गिरफ्तार कर लिया। लूटी गई गाड़ी को बरामद करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। दो अन्य आरोपी की पहचान कर ली गई है।इसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने दी।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like