• Monday, 09 February 2026
बाइक को नहीं दिया साइड तो बिजली विभाग के एसडीओ से मारपीट

बाइक को नहीं दिया साइड तो बिजली विभाग के एसडीओ से मारपीट

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा के वीआईपी रोड में एक दबंग युवक के द्वारा बिजली विभाग के एसडीओ सूरज कुमार के साथ जमकर मारपीट की गई। मारपीट की घटना मोटरसाइकिल को साइड नहीं देने की वजह से की गई ।

मारपीट में एसडीओ की बाइक और मोबाइल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस को सूचना दिए जाने पर युवक को हिरासत में ले लिया गया और फिर एसडीओ के द्वारा इसकी लिखित शिकायत नहीं देने पर युवक को छोड़ दिया गया। मिली जानकारी में बताया गया कि साइड नहीं देने पर युवक भड़क गया और फिर दोनों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। यह मामला एसपी आवास तक पहुंच गया । बाद में बीच-बचाव कर मामला को शांत करा दिया गया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From