• Monday, 09 February 2026
Live: SBI से निकालने वाले बुजुर्ग से झपट्टा मार गिरोह ने पैसा छीना

Live: SBI से निकालने वाले बुजुर्ग से झपट्टा मार गिरोह ने पैसा छीना

Vikas

बरबीघा

बरबीघा में झपट्टा मार गिरोह का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। झपट्टा मार गिरोह के द्वारा एसबीआई बैंक से पैसा निकाल कर आ रहे बुजुर्ग के पैसे छीन लेने का मामला सामने आया है। बुधवार को यह मामला सामने आया है। सीसीटीवी में इसे आप देख सकते हैं।

DSKSITI - Large

घटना शेखोपुर सराय के नीमी गांव के राम पदारथ सिंह के साथ घटी है। वह ₹45000 निकालकर बैंक से आ रहे थे तभी उनका पैसा छीन लिया गया।

इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि बुजुर्ग बैंक से ₹45000 निकाल कर आ रहे थे । पैसे को उन्होंने एक थैला में रखा था। उचक्का गिरोह के झपट्टा मार सदस्य बैंक से उनका पीछा कर रहा था। बाइक पर सवार दो अपराधी पीछे से झपट्टा मारकर थैला छीन लिया और भाग के चले गए।

बाद में उनके द्वारा इसकी सूचना स्थानीय बरबीघा थाना को दी गई। छानबीन में किसी तरह की पहचान अभी नहीं हुई है। सीसीटीवी कैमरा में पैसे छीनने के यह पूरा मामला कैद हो गया है। पुलिस अपराधी को पहचानने में जुट गई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From