• Monday, 09 June 2025
सिविल सर्विस परीक्षा में संस्कृत सिंह को आया 366 रैंक, गांव में खुशी की लहर

सिविल सर्विस परीक्षा में संस्कृत सिंह को आया 366 रैंक, गांव में खुशी की लहर

stmarysbarbigha.edu.in/

सिविल सर्विस परीक्षा में संस्कृत सिंह को आया 366वां रैंक, गांव में खुशी की लहर

 

बरबीघा, शेखपुरा

 

शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत तोयगढ़ गांव निवासी राकेश सिंह की पुत्री संस्कृति सिंह को सिविल सेवा परीक्षा में 366वां रैंक आया है। उनको आईआरएस सेवा मिला है। संस्कृत सिंह के सिविल सेवा परीक्षा में पास होने पर गांव से लेकर बरबीघा क्षेत्र में खुशी की लहर है। भारी संख्या में लोग बधाई दे रहे हैं।

 

जानकारी देते हुए उनके परिजन पेट्रोल पंप मालिक पप्पू सिंह ने बताया कि संस्कृति सिंह कर्नाटक में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी राकेश सिंह की पुत्री हैं। 3 साल पहले उनकी शादी हो गई थी। पति भी आईआरएस में रहते हुए इनकम टैक्स कमिश्नर के पद पर काम कर रहे हैं। वहीं दिल्ली और कर्नाटक में पढ़ाई करने के बाद संस्कृति सिंह ने यह सफलता प्राप्त की है।

 

बता दें की संस्कृति सिंह के दादाजी, भरत सिंह शेखपुरा जिला के पहले आइपीएस पदाधिकारी थे।वे युपी कैडर में रहे। भरत सिंह का निधन पिछले साल हो गया।

 

DSKSITI - Large

भारत सिंह के दो पुत्र राकेश सिंह असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी कर्नाटक सरकार में अभी कार्यरत हैं। इनका एक पुत्री संस्कृति सिंह है। जिसने यह सफलता प्राप्त की है।

 

भारत सिंह के दूसरे पुत्र मुकेश सिंह भी आईआरएस सेवा में काम करते हुए असिस्टेंट कैग के पद से सेवानिवृत हुए हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From