• Thursday, 09 May 2024
पूर्व राजद जिला अध्यक्ष साधु शरण सिंह का निधन

पूर्व राजद जिला अध्यक्ष साधु शरण सिंह का निधन

DSKSITI - Small

पूर्व राजद जिला अध्यक्ष साधु शरण सिंह का निधन

शेखपुरा।

जिले के प्रखर समाजसेवी एवं राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष व नीमी गांव निवासी साधु शरण सिंह  का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 65 वर्ष आयु के थे।

कुछ वर्षों से वे मधुमेह रोग से पीड़ित थे। वे वर्षों तक नीमी कॉलेज नीमी के सचिव पद को भी सुशोभित किया। उनके निधन पर साई कॉलेज ऑफ ग्रुप के चेयरमैन अन्जेश कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के नेताओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

DSKSITI - Large

उनके निधन पर जदयू के विधायक सुदर्शन कुमार ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है और इसे राजनीति के लिए एक बड़ा नुकसान बताया है। विधायक ने इनके निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि मेरा व्यक्तिगत लगाव था और सामाजिक क्षेत्र में इन्होंने बहुत बेहतर काम किए थे। हमेशा जनता के समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करते थे और विकास कार्यों को लेकर चिंतित रहते थे

वहीं जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार ने भी साधु शरण सिंह के निधन को एक राजनीति का नुकसान बताया और कहा कि वे राजनीति के प्रखर नेता थे और समाज से जुड़े हुए थे। राजनीतिक सक्रियता उनकी लगातार रहे हैं और इससे राजनीतिक क्षेत्र को बड़ा नुकसान हो गया है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From