 
                        
        सायबर क्राइम से बचने के लिए बड़े बड़े अधिकारियों को दी गयी जानकारी
 
            
                शेखपुरा
इनायत खान जिलाधिकारी शेखपुरा के द्वारा आज समाहरणालय के मंथन सभागार ई॰ गर्वमेंस और इनफोरमेंशन सिक्यूरिटी से संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला का द्वीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किये। उन्होंने कहा कि देश को डिजिटल इंडिया बनाकर इसकी सुविधा जन-जन तक पहुँचाना है।

आज साइबर क्राइम से बचने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अत्याधुनिक तकनीकी के बारे में जानकारी दी गई। राष्ट्रीय इलेक्ट्राॅनिकी एवं सूचना प्रोद्योगिकी संस्थान (नाइलेट) एवं सूचना प्रोद्योगिकी विभाग बिहार के द्वारा ई॰ गर्वमेंस और इनर्फोमेंशन सिक्यूरिटी के द्वारा आज दो द्विवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। आज जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को परियोजना प्रबंधक विशाल कुमार नाइलेट, पटना के वरिष्ट संकाय अतुल कुमार एवं आई॰ टी॰ प्रबंधक जसवंत झा के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

कल 22 अगस्त 2019 को प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को नाइलेट के द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिलाधिकारी शेखपुरा का आदेश है कि प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी और कर्मचारी उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला में अवश्य उपस्थित रहेंगे। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि राष्ट्रीय ई॰ शासन योजना भारत सरकार द्वारा शुभारंभ की गई है जिसका उद्देश्य भारत के सभी नागरिक को सभी सरकारी सेवाएँ इलेक्ट्राॅनिक्स के माध्यम से ससमय उपलब्ध कराना है। इस कार्यशाला में सरकार के द्वारा चलायें जा रहे आॅनलाईन सर्विस, इलेक्ट्राॅनिक्स गवर्नेंस साइबर सिक्यूरिटी, कम्प्यूटर सिक्यूरिटी, आॅनलाईन बैंकिग सिक्यूरिटी इत्यादि के बारे में विस्तार से पावर प्रजेन्टेशन के माध्यम से बताया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सभी पदाधिकारियों को बेहतर गवर्नेंस एवं कम्प्यूटर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है, जिससे कार्यो का निष्पादन ससमय, गुणात्मक ढॅ़ग से बेहतर और सुरक्षित तरीके से किया जा सकें। डिजिटल क्रांति में पदाधिकारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

आज के कार्यशाला में सत्येंद्र कुमार सिंह उप विकास आयुक्त, सत्य प्रकश शर्मा अपर समाहर्ता, हरिशंकर राम जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, प्रमोद कुमार राम गोपनीय प्रभारी, सत्येंद्र प्रसाद जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, आलोक राज जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी के साथ-साथ जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं समाहरणालय एवं अनुमंडल के भी सभी कर्मचारी उपस्थित थें।
 
                                
                                
                                                
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            