• Monday, 06 May 2024
अनंत सिंह के सबसे खासम-खास  शिक्षक को राजद ने बनाया एमएलसी प्रत्याशी 

अनंत सिंह के सबसे खासम-खास  शिक्षक को राजद ने बनाया एमएलसी प्रत्याशी 

DSKSITI - Small

अनंत सिंह के सबसे खासम-खास  शिक्षक को राजद ने बनाया एमएलसी प्रत्याशी

न्यूज़डेस्क, पटना
राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई। राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में रविवार को संवाददाता सम्मेलन में सभी 21 सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने संवाददाताओं को दी। 3 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची अभी राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा जारी नहीं की गई है। जिसमें समस्तीपुर पुर्णिया और नवादा की सीट शामिल है।

कुछ दिन है मौका, कॉल करें:- 9430804472

अनंत सिंह के खास खास को बनाया प्रत्याशी

राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा बाढ़ के बाहुबली अनंत सिंह के सबसे खास कार्तिक शर्मा को पटना से उम्मीदवार बनाया है। कार्तिकेय कुमार अनंत सिंह के गांव लदमा में ही शिक्षक हैं। वे मोकामा के शिवनार गांव निवासी हैं और सबसे खास माने जाते हैं । जानकारों की मानें तो अनंत सिंह के सबसे खास कार्तिकेय मास्टर हैं और राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा कार्तिकेय शर्मा को उम्मीदवार बनाकर एक अलग मैसेज दिया गया है।

उम्मीदवार की सूची में

  1. पटना से कार्तिकेय कुमार
  2. भोजपुर बक्सर से अनिल सम्राट
  3. गया उसे रिंकू  यादव
  4. नालंदा से वीरमनी कुमार
  5. रोहतास से कृष्ण सिंह
  6. औरंगाबाद से अनुज सिंह
  7. सारण से सुधांशु रंजन पांडे
  8. सिवान से विनोद जायसवाल
  9. दरभंगा से उदय शंकर यादव
  10. पूर्वी चंपारण से राजेश रोशन
  11. DSKSITI - Large

  12. पश्चिम चंपारण से सौरभ कुमार
  13. मुजफ्फरपुर से शंभू सिंह
  14. वैशाली से सुबोध राय
  15. सीतामढ़ी से कब्बू खिरहर 
  16. मुंगेर से अजय सिंह
  17. कटिहार से कुंदन कुमार
  18. मधुबनी से मेराज आलम
  19. गोपालगंज से दिलीप सिंह
  20. बेगूसराय से मनोहर यादव
  21. भागलपुर से सीपीआई के संजय यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।

भूमिहारों को पार्टी में सम्मान मिला

उधर इस मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव अनिल शंकर ने कहा कि भूमिहारों को पार्टी में सम्मान मिला है। प्रदेश में चार भूमिहारों को प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने सभी समाज के लोगों को एक साथ लेकर चलने का संदेश दिया है। सभी प्रत्याशियों की जीत होगी और बिहार में बदलाव की लहर देखी जा रही है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like