• Tuesday, 10 February 2026
मुस्लिम और हिंदू बच्चियों ने मिल कर बनाई रंगोली, जलाया दीवाली का दीप!

मुस्लिम और हिंदू बच्चियों ने मिल कर बनाई रंगोली, जलाया दीवाली का दीप!

Vikas

बरबीघा।

सरकारी स्कूल कन्या मध्य विद्यालय में मुस्लिम और हिंदू बच्चियों ने मिलकर धार्मिक सौहार्द का परिचय देते हुए रंगोली बनाई तथा दीपक जलाकर समाज में सौहार्द का संदेश दिया।

बरबीघा के कन्या मध्य विद्यालय में मुस्लिम और हिंदू बच्चियों के द्वारा उत्साह पूर्वक विभिन्न प्रकार की रंगोली बनाई गई।

रंगोली निर्माण में बच्चियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया जिसे स्थानीय लोगों के साथ साथ स्कूल के अध्यापकों ने भी खूब सराहा।

विशिष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को स्कूल के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने कहा कि सरकारी स्कूल की बच्चियों में भी प्रतिभा की कमी नहीं होती परंतु व्यवसायिक समय में सरकारी स्कूल के बच्चे उपेक्षा का शिकार हो जाते हैं। उन्हें मंच नहीं मिल पाता। रंगोली बनाने में नसरीन , सना , सानिया , अनामिका, ज्योति, सुरुचि इत्यादि की भूमिका सराहनीय रही।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From