• Saturday, 04 May 2024
जयंती पर श्रद्धा पूर्वक याद किए गए शेखपुरा के सृजन कर्ता राजो बाबू

जयंती पर श्रद्धा पूर्वक याद किए गए शेखपुरा के सृजन कर्ता राजो बाबू

DSKSITI - Small

जयंती पर श्रद्धा पूर्वक याद किए गए शेखपुरा के सृजन कर्ता राजो बाबू 

 

शेखपुरा 

 

शेखपुरा के सृजन कर्ता के रूप में जाने जाने वाले पूर्व सांसद एवं अपराजित योद्धा कहे जाने वाले राजो बाबू अपने जयंती पर श्रद्धा पूर्वक याद किए गए। शेखपुरा नगर परिषद के राजो सिंह सेवा सदन में समारोह का आयोजन किया गया। जहां उनकी प्रतिमा पर उनके पौत्र बरबीघा से जदयू के विधायक सुदर्शन कुमार सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि सभा में जिले के सभी पार्टियों के नेता और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

 इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई। मौके पर विधायक सुदर्शन कुमार एवं उपस्थित अन्य लोगों ने कहा कि शेखपुरा के निर्माण में राजो बाबू के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह अविस्मरणीय है। उन्होंने एक छोटे से प्रखंड को जिला तक का सफर तय कराया। विकास पुरुष के रूप में उन्हें रेखांकित किया जाता है। जिले में कई प्रमुख सड़कों से लेकर विभिन्न योजनाओं को लाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मौके पर उन्हें याद करते हुए कई लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

 

सनैया पंचायत के पूर्व मुखिया एवम पत्रकार संघ के महासचिव नवीन सिंह ने माल्यार्पण करने के बाद कहा कि राजो बाबू हमेशा से अविस्मरणीय हैं। वह सभी को लेकर शेखपुरा जिले के विकास की आधारशिला रखी।

DSKSITI - Large

 

 

मौके पौत्र सह कांग्रेस नेता सत्यजीत कुमार , जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अर्जुन प्रसाद , सुरेश प्रसाद सिंह , मो मुश्ताक खान , पूर्व मुखिया नवीन कुमार , कारू सिंह ,व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ पोषण सिंह , उप प्रमुख घनश्याम कुमार ,संजय पासवान मुखिया , महफूज खान , आरडी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो रमाकांत प्रसाद सिंह , वर्तमान प्राचार्य डॉ दिवाकर कुमार , जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद , आरएलजेडी के नेता फजल इमाम , कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद ,पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार ,भाजपा नेता हिमांशु कुमार ,विभूति कुमार सिंह , देवेंद्र ठाकुर ,महफूज खान , कृष्णा महतो , सुरेंद्र प्रसाद वर्मा ,पवन कुमार वर्मा , रामकृष्ण सिंह , श्रवण सिंह ,ललन सिंह ,सेवानिवृत जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ नवीन कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like