• Sunday, 19 May 2024
राजो सिंह सेवा सदन बनेगा क्लब, हो रही है पहल

राजो सिंह सेवा सदन बनेगा क्लब, हो रही है पहल

DSKSITI - Small

शेखपुरा।

शहर के राजो सिंह सेवा सदन को क्लब बनाने के लिए शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय आजाद हिंद आश्रम के प्रांगण में एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह ने की।

क्लब बनाने को लेकर बुद्धिजीवियों के द्वारा सलाह दी गयी।


बैठक में बरबीघा विधान सभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन कुमार , जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यजीत कुमार ,आरडी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ सत्यनारायण सिंह , डॉ रामाकान्त प्रसाद सिंह , प्रो सुरेंद्र कुमार सिंह , प्रो अजय कुमार , प्रो सुधीर कुमार , सुंदर सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामप्रकाश सिंह , नगर परिषद शेखपुरा के पूर्व चेयरमैन गंगा कुमार यादव , आनन्दी यादव , पैक्स अध्यक्ष मकेश्वर पासवान, मो मुअज्जम, रामोदय शर्मा , देवेंद्र ठाकुर , गौतम कुमार , अभिमन्यु कुमार मुखिया, जितेंद्र ढाढ़ी , पूर्व मुखिया नवीन कुमार , श्रवण सिंह, कैलाश सिंह, ललन सिंह , डॉ नवीन कुमार सिंह, फूलन सिंह सहित भारी संख्या में गणमान्य लोंगो और बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया।


DSKSITI - Large

बैठक में सेवा सदन के भवन को आधुनिक बनाने , इसमे इंडोर खेल , पुस्तकालय , जिमखाना आदि की व्यवस्था करने का भी निर्णय लिया गया। राजो सिंह सेवा सदन के जीर्णोद्धार व आधुनिकीकरण को लेकर एक तदर्थ कमिटी के गठन किया गया। तदर्थ कमिटी का संयोजक विधायक सुदर्शन कुमार को बनाया गया। जबकि संरक्षक के रूप में पूर्व प्राचार्य डॉ रामाकान्त सिंह चुने गए। वहीं प्रोफेसर सुधीर कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ -साथ 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like