• Tuesday, 10 February 2026
पुलवामा में शहीद जवानों को दीप जला कर किया नमन

पुलवामा में शहीद जवानों को दीप जला कर किया नमन

Vikas

बरबीघा ।

झंडा चौक पर शुक्रवार के संध्या को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। और उनके नाम से दीपक जलाया गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक विनोद कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘ वीर शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ ना जाने देंगे हम अपनी इस पावन धरती पर आंच ना आने देंगे हम’।

उन्होंने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले की पहली बरसी पर पूरा देश शहीदों को नम आंखों से याद कर रहा है। जिन्होंने हमारे राष्ट्र की सेवा और रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया ।भारत उनकी कुर्बानी को कभी नहीं भूलेगा। इन्होंने राष्ट्रगान गाकर वंदे मातरम, भारत माता की जय का नारा लगाए ।

DSKSITI - Large

मौके पर जिला संघचालक सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ शिव भगवान गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र देवो भवाः सर्वो परि राष्ट्र है। जब राष्ट्र नहीं है तो हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला कार्यवाह अभय कुमार, पंकज कुमार, सूरज कुमार, रंजीत कुमार, श्याम सुंदर शर्मा, मनोज कुमार भारत विकास परिषद के नवीन कुमार विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र प्रेमी सहित संघ के कार्यकर्ता शामिल थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From