• Monday, 09 February 2026
होटल में देह व्यापार में खुलासा: जानिए कौन था लड़का , कहां की लड़की

होटल में देह व्यापार में खुलासा: जानिए कौन था लड़का , कहां की लड़की

Vikas

होटल में देह व्यापार में खुलासा: जानिए कौन था लड़का, कहां की लड़की

 

 शेखपुरा 

 

 

शेखपुरा जिला नगर परिषद के कलेक्ट्रेट के सामने संचालित एक होटल में देह व्यापार का खुलासा पुलिस की छापेमारी में की गई थी। पुलिस के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार के इस छापेमारी में 3 जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में होटल से दिन में पकड़ा गया था।

 

 

 इस मामले में होटल के संचालक को भी गिरफ्तार किया गया था। कुल 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। सभी गिरफ्तार 7 लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया। इसमें 3 पुरुष और 3 महिला भी शामिल है। जो देह व्यापार में संलिप्त थे। पुलिस ने खुलासा किया है कि ₹600 प्रति घंटा की दर से चार्ज लेकर होटल में यह देह व्यापार का कार्य कराया जा रहा था।

 

 

महिला थाना अध्यक्ष चांदना कुमारी के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में पकड़ी गई महिलाओं के द्वारा देह व्यापार में सम्मिलित होने की बात भी स्वीकारी गई है ।

 

 

 

 

DSKSITI - Large

इस मामले में नवादा जिला के धमौल गांव निवासी 32 वर्षीय विजय राम, शेखपुरा जिले के चेवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंगपुर गांव के 30 वर्षीय अरुण कुमार तथा शेखपुरा सदर प्रखंड के एकसारी गांव निवासी 22 वर्षीय सूरज कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसी मामले में पकड़ी गई तीनों महिलाओं को भी जेल भेज दिया गया

 

 

इसमें एक महिला नवादा जिला के धमौल थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। जबकि दूसरे मामले में पकड़ी गई महिला शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी है। वही पकड़ी गई तीसरी महिला नालंदा जिला के सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की निवासी है

 

 

इस मामले में थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने बताया कि इस में पकड़े गए सभी लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं अन्य होटलों पर और निगरानी कड़ी कर दी गई है ।

 

बताया जाता है कि जिला मुख्यालय और बरबीघा में भी संचालित कुछ होटलों में एक घंटा के हिसाब से ₹600 से 1000 का किराया वसूल करते हुए देह व्यापार करने वाले लोगों को इसमें आमंत्रित किया जाता है और वह सुविधाएं दी जाती है। होटल के संचालक के व्यापार में संलिप्त रहते हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like