• Friday, 27 February 2026
शेखपुरा में सीएम की समृद्धि यात्रा की तैयारी तेज, प्रमंडल आयुक्त ने किया प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण

शेखपुरा में सीएम की समृद्धि यात्रा की तैयारी तेज, प्रमंडल आयुक्त ने किया प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण

Vikas
 समृद्धि यात्रा की तैयारी तेज, प्रमंडल आयुक्त ने किया प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण 
 
गुरुवार को मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने मुख्यमंत्री की प्रस्तावित ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।
आयुक्त ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर बन रहे हेलीपैड का निरीक्षण कर सुरक्षा और तकनीकी मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा पंचायत सरकार भवन, सर्वा उच्च विद्यालय, सभा स्थल, पार्किंग स्थल सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भी बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
 
सर्वा उच्च विद्यालय में आयुक्त ने रोबोटिक लैब और खगोलीय लैब का निरीक्षण किया। उपस्थित छात्रों ने उन्हें प्रयोगशाला की गतिविधियों और उपकरणों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय के पुस्तकालय का भी अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों से संवाद किया। इसी क्रम में छात्र-छात्राओं ने गायन प्रस्तुत कर अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिस पर आयुक्त ने उनकी सराहना की। इस अवसर पर संगीत शिक्षक प्रभाकर त्रिवेदी भी मौजूद रहे।
 
पंचायत सरकार भवन के साथ-साथ कार्यक्रम के लिए तैयार किए जा रहे टेंट हाउस का भी निरीक्षण किया गया। बताया जा रहा है कि 1 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन की संभावना है, हालांकि अब तक आधिकारिक कार्यक्रम पत्र जारी नहीं हुआ है। संभावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन व्यापक तैयारियों में जुटा हुआ है।
DSKSITI - Large

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक बलीराम चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, अवर पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like