• Monday, 09 June 2025
दुष्कर्म के प्रयास का तीन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्म के प्रयास का तीन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

stmarysbarbigha.edu.in/

दुष्कर्म के प्रयास का तीन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 


शेखपुरा
 
शेखपुरा जिले के अरियरी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह गिरफ्तारी धनकौल गांव से की गई। पुलिस के द्वारा शेरू चौधरी, रोहित कुमार और गौरी चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
 
इस मामले में थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि 6 दिसंबर को थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गई महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास और छेड़खानी किया गया था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी में लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। इसी मामले में धनकौल गांव के निवासी 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें शेरू चौधरी, रोहित और गौरी चौधरी शामिल है। सभी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया। हालांकि इसमें एक और नामजद अभियुक्त भागने में सफल रहा।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji
दुष्कर्म के प्रयास का तीन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share News with your Friends

Comment / Reply From