• Wednesday, 15 April 2026
शिव की बारात में रात भर झूमे लोग , भूत प्रेत से लेकर ऋषि मुनि भी शामिल

शिव की बारात में रात भर झूमे लोग , भूत प्रेत से लेकर ऋषि मुनि भी शामिल

Vikas

शिव की बारात में रात भर झूमे लोग , भूत प्रेत से लेकर ऋषि मुनि भी शामिल

 

शेखपुरा

 

जिले में महाशिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। दिनभर उपवास रखने के बाद श्रद्धालुओं के द्वारा शाम में मंदिर में पूजा अर्चना की गई । रात में भोले शंकर की बारात विभिन्न मंदिरों से निकली। जिसमें लोग झूमते दिखाई दिए । बारात में जहां शिव , पार्वती की वेशभूषा में श्रद्धालु झांकी में शामिल हुए तो वहीं हनुमान, राम, सीता इत्यादि के वेशभूषा में भी झांकी निकाली गई ।

बारात में भूत प्रेत की वेशभूषा के साथ-साथ ऋषि मुनि की वेशभूषा में भी बारात में लोगों ने अपनी भागीदारी दी। रात भर शिव के भजन कीर्तन पर लोग झूमते रहे। कई जगहों पर होली के गीत बजे। बाराती झूमते दिखाई दिए ।  कई जगहों पर रंग अबीर उड़ाकर लोगों ने शिव के बारात का आनंद उठाया।

 

शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र स्थित भोले शंकर के महाभारत कालीन बाबा कामेश्वर नाथ शिव मंदिर से भव्य झांकी निकाली गई।

 

 भोले शंकर के इस झांकी में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। मनमोहक झांकी को देखने के लिए नगर भर के श्रद्धालु  उमड़ पड़े । जगह-जगह झांकी का स्वागत भी किया गया। भोले शंकर के इस झांकी में नगर के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपनी भागीदारी दी।

 

DSKSITI - Large

जिले के प्रसिद्ध मनोकामना पूरक शिव मंदिर बरबीघा के पंच बदन स्थान पंचमुखी महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शाम में पूजा करने के लिए उमर पड़ी।

 

वहीं  जिले के पदाधिकारियों के द्वारा भी भगवान शंकर की पूजा अर्चना की गई। जिले के एसपी बलिराम चौधरी , अनुमंडल पदाधिकारी राहुल सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद सिन्हा मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और भोले शंकर का आशीर्वाद लिया।

 

शेखपुरा नगर के विभिन्न शिव मंदिरों में भी भोले शंकर की बारात सजाई गई। मंदिरों में शाम में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। वहीं सुबह में भी पूजा अर्चना करने वालों की भारी भीड़ देखी गई।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like