
राज्यस्तरीय ताईक्वांडो में शेखपुरा को अबतक 17 पदक हासिल

शेखपुरा।
राज्यस्तरीय विद्यालय ताइक्वांडो बालक / बालिका प्रतियोगिता लखीसराय मे शेखपुरा के खिलाड़ियों ने दूसरे दिन के खेल समाप्ति तक दूसरे दिन कुल 12 पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के अंडर 14 , अंडर 17 एवं अंडर 19 आयु वर्ग में यहाँ के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन कर ये पदक हासिल किये।जिसमे 3 स्वर्ण ,3 रजत एवम 6 कांस्य पदक शामिल है। खेल के पहले दिन जिला टीम के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण , 2 रजत एवम एक कांस्य पदक हासिल किया था।
इस प्रकार दो दिनों के अंदर जिला टीम को 5 स्वर्ण , 5 रजत एवम 7 कांस्य पदक हासिल हो पाया है। जबकि यह प्रतियोगिता बृहस्पतिवार के दिन तक चलेगा। खेल के दूसरे दिन सृष्टि विजेता, तोशी कश्यप और सानू प्रिया ने स्वर्ण पदक झटका। जबकि राजश्री धनलक्ष्मी ,खुशबू कुमारी,अर्जित पटेल ने रजत तथा टीम के खिलाड़ियों में शिवानी धनलक्ष्मी, निकिता आनन्द,माही,स्वीटी,मोनू कुमार,रिया मेहता ने टीम के लिए कांस्य पदक जुटाया। इसकी जानकारी टीम कोच अमर कुमार एवम कुंदन कुमार ने दी। मालूम हो कि यह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता गत 8 अक्टूबर से शुरू हुआ है। टीम के खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन पर जिले के खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें




Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!