• Monday, 09 June 2025
करोड़ों की लागत से बना राष्ट्रीय राजमार्ग 82 एक बरसात भी नहीं झेल सका, देखिए 

करोड़ों की लागत से बना राष्ट्रीय राजमार्ग 82 एक बरसात भी नहीं झेल सका, देखिए 

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

नालंदा जिले के बिहारशरीफ से पटना जिले के मोकामा तक जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 82  बरबीघा में पहली बरसात   नहीं झेल सकी और कई जगह सड़क धंस जाने, टूट जाने की वजह से वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। पहली बरसात भी करोड़ों की लागत से बने सड़क के नहीं झेलने को लेकर यहां लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। यह सड़क जर्जर अवस्था में बरबीघा श्री कृष्ण चौक से आगे बढ़ने पर पेट्रोल पंप से पहले , केवटी स्कूल के पास बड़े पैमाने पर देखने को मिल रहा है।
यहां कई वाहन हादसे का भी शिकार हो गए हैं। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि माउर की तरफ जाने वाली सड़क के पास पुल के निकट सड़क के 2 फीट तक धंस जाने की वजह से तेज रफ्तार में आ रहे वाहन यहां हादसे का शिकार हो जाते हैं। इसी तरह की स्थिति केवटी के पास भी है। यहां भी पुल के निकट सड़क धंस गई है और तेज रफ्तार सरपट दौड़ती वाहन यहां आकर हादसे का शिकार हो रहे हैं । इसी तरह के हादसे का शिकार कई ट्रक और बाइक सवार हो चुके हैं। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के द्वारा इस पर कोई पहल नहीं की गई है । ना ही इसके मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। चेतावनी स्वरूप इस गड्ढेनुमा सड़क पर कोई बचाव के उपाय भी नहीं किए गए हैं। यह यह जानलेवा हो रहा है। बाइक सवार के लिए यह ज्यादा खतरनाक हो गया है।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From