• Monday, 09 June 2025
सड़क पर घूमती रही निर्वस्त्र महिला, मानवता हुई शर्मसार तो एक महिला ने बचाई लाज

सड़क पर घूमती रही निर्वस्त्र महिला, मानवता हुई शर्मसार तो एक महिला ने बचाई लाज

stmarysbarbigha.edu.in/
  • 5 दिनों तक एक महिला निर्वस्त्र घूमती रही
  • एक महिला ने मानवता का परिचय दिया
  • शहरी आजीविका मिशन से जुड़ी हुई
  • विकास महिला समूह की महिला सचिव किरण कुमारी
  • मानवता को शर्मसार करने वाली घटना
शेखपुरा
शेखपुरा जिले में 5 दिनों तक एक महिला निर्वस्त्र घूमती रही और किसी को शर्म नहीं आई। मानवता भी शर्मसार हो गई। निर्वस्त्र महिला विक्षिप्त बताई जा रही है। निर्वस्त्र महिला के शहर में घूमने पर कई लोग नजरें चुरा कर इधर-उधर निकल जा रहे थे परंतु किसी ने उसे वस्त्र पहनाने का पहल नहीं किया। तभी एक महिला ने मानवता का परिचय दिया और उस निर्वस्त्र महिला के लिए वस्त्र खरीद कर दुकान से लाने के बाद उसे पहनाया। मानवता का यह परिचय देने वाली महिला विकास महिला समूह से जुड़ी हुई किरण कुमारी हैं।
DSKSITI - Large

इनकी पहल की सभी सराहना कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस महिला ने इसे खाने और पीने की व्यवस्था को लेकर आश्रय स्थल भी पहुंचाया। यहां भूखे को भोजन देने की सरकारी स्तर पर व्यवस्था की गई है। शहरी आजीविका मिशन से जुड़ी हुई विकास महिला समूह की महिला सचिव किरण कुमारी की इस पहल से जहां मानवता की लाज बच गई वही लोग इनकी सराहना भी कर रहे हैं।
बताया गया कि 5 दिनों तक विक्षिप्त महिला शहर में निर्वस्त्र घूम रही थी परंतु किसी ने उसके शरीर पर कपड़ा पहनाने का प्रयास नहीं किया। फिर अचानक बाजार आई किरण कुमारी की नजर इस महिला पर पड़ी तो उसने एक रेडीमेड दुकान से वस्त्र खरीदें और महिला को पहनाया। फिर उसे भोजन और रहने की व्यवस्था को लेकर मंगलवार को ही उसे आश्रय अस्थल पहुंचा दिया। यहां महिला के रहने और खाने की भी व्यवस्था हो गई है। अब मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना 5 दिनों तक घटती रही परंतु किसी ने पहल नहीं की । परंतु एक महिला ने ही महिला की लाज बचाई और मानवता की भी लाज बचा ली। उधर सामाजिक लोग महिला के प्रयास की सराहना की है।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like